पिस्टल व चाकू के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार ; एक फरार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के मशरक थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर तीन अपराधियों को पिस्टल, चाकू एवं बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. जबकि तीसरा भाग निकालने में सफल रहा. पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गंगौली में मुखिया परमात्मा मांझी के घर से पश्चिम चंवर में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की जा रही है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मशरक थाना पुलिस टीम द्वारा ग्राम गंगौली पहुंचा एवं घेराबंदी कर 03 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया. पूछताछ में सभी घोघिया गांव के धनंजय कुमार पिता राजेंद्र राम, अमित कुमार पिता संतोष कुमार सिंह एवं प्रमोद राम पिता बबन राम बताए गए.

Add

जांच एवं तलाशी के क्रम में धनंजय कुमार के पास से एक अवैध पिस्टल (बिना मैगजीन), प्रमोद राम के पास से चाकू-01, मोबाइल 2 एवं बाइक-01 बरामद किया गया. पिस्टल के मैगजीन के बारे में पूछने पर धनंजय कुमार के द्वारा बताया गया कि पिस्टल का मैगजीन एवं दो जिंदा कारतूस फरार अभियुक्त के पास हैं. इस संबंध में मशरक थाना कांड संख्या-252/26 दर्ज कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *