पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट मामले में दो अपराधी गिरफ्तार ; लूट का माल बरामद

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत रतनपुरा ओझा टोली के समीप स्टील केबल पर फाइनेंस कमी से लूट मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को लूट का माल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रतनपुरा धर्मनाथ मंदिर मोहल्ला निवासी सन्नी कुमार एवं सुशांत कुमार शामिल हैं. जिनके पास से लूट गया सामान बरामद किया गया है. इस संबंध में उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैंक में प्रशिक्षु क्रेडिट आफिसर के द्वारा बीते दिन भगवान बाजार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें उसके द्वारा बताया गया था कि रतनपुरा ओझा टोली के समीप मोटरसाइकिकल सवार 03 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर उनके साथ लूट की घटना कारित की गयी थी.

Add

उस दौरान वादी से नकद राशि, टैब, मोबाइल एवं कागजात लूट ली गयी थी. इस संदर्भ में उक्त फर्दबयान के आधार पर भगवानबाजार थाना कांड सं0-598/25, बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट गया बैग, कपड़ा, सर्टिफिकेट, वादी का आधार कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, स्क्रीन टच मोबाइल-02 बरामद किया गया है. छापामारी टीम में भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *