पेट्रोल पंप मालिक से 34 लाख लू’ट के दौरान शोर मचाने पर एक व्यक्ति को अ’पराधियों ने मारी गो’ली

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK – बिहार की राजधानी पटना में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार पटना के गर्दनीबाग में दिनदहाड़े गैस गोदाम के पास लूट की बड़ी घटना हुई है. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने पेट्रोल पंप मालिक संजय सिंह से 34 लाख रुपये लूट लिए हैं. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच प्रारंभ की. वहीं गर्दनीबाग इलाके में हुई घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया है.

दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार हल्ला करने पर अपराधियों ने स्थानीय शख्स को गोली मार दी. जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार करीब पांच अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. वहीं इस दौरान लूट का हल्ला होते ही बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *