पेट्रोल छिड़ककर 10 वर्षीय बालक को जलाने का प्रयास की शिकायत ; झुलसने से गंभीर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मांझी नगर पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव में दस वर्षीय बालक को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास करने की शिकायत का एक मामला सामने आया है. किशोर झुलसकर गंभीर रूप से घायल हैं, जिसका उपचार चल रहा है. झुलसा बालक स्थानीय निवासी छठु साह का पुत्र विकास कुमार बताया जाता है. घटना में विकास का चेहरा और हाथ झुलस गया है. परिजनों द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.
घटना को लेकर परिजनों ने गांव के ही एक अन्य बालक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है और इसकी शिकायत पुलिस से की है.

Add

वहीं गांव में यह भी चर्चा है कि बच्चे पटाखे के बारूद के साथ खेल रहे थे और माचिस जलाने के दौरान हादसा हो गया, जिससे विकास झुलस गया है. सूचना मिलने के बाद मांझी थाना पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि पटाखे से हीं बच्चे के झुलसने की बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *