पेड़ से गिरकर पासी की तो भारा से गिरकर राजमिस्त्री की हुई मौत ; परिवार में छाया मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में गिरने के कारण दो व्यक्ति की मौत हुई है. जिसके बाद दोनों ही परिवार में कोहराम मच गया, क्योंकि दोनों ही घर के कमाऊ सदस्य थे. ताड़ के पेड़ से गिरकर एक पासी की मौत हुई है. घटना जिले के डेरनी थाना क्षेत्र से सामने आई है. मृत युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के पट् शीतल गांव निवासी स्वर्गीय लोकनाथ मांझी के 34 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र मांझी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह ताड़ी निकालने के लिए पेड़ पर चढ़ा था. सेफ्टी बेल्ट बंधा होने के बाद पेड़ का एक हिस्सा टूट गया. जिसके कारण वह पेड़ पर ही पीछे की तरफ लटक गया और मौके पर उसकी मौत हो गई. जिसके बाद उसे किसी तरह पेंड़ से उतारा गया और सूचना के बाद डेरनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.


जबकि, दूसरी घटना जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र से सामने आई है. जहां, मशरक थाना अंतर्गत असमिया गांव में एक मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की मौत भारा से गिरने के कारण हो गई. हालांकि गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद परिवार में रोना-पीटना लग गया और अस्पताल में चीख-पुकार मच गई. वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. बताया जाता है कि दोनों ही परिवार के कमाऊ सदस्य थे. जिसके कारण उनकी मौत पर दोनों ही परिवार में मातम छाया हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *