पटना उत्पाद विभाग एवं सारण पुलिस ने एक ट्रक विदेशी श’राब के साथ हरियाणा के एक कारोबारी को किया गि’रफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – पटना उत्पाद विभाग एवं सारण पुलिस ने भेल्दी थानान्तर्गत टोल प्लाजा के समीप विदेशी शराब लदे एक ट्रक को जब्त कर एक शराब कारोबारी को गिरफ़्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

इसी क्रम में भेल्दी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग, पटना एवं भेल्दी थाना पुलिस दल द्वारा टोल पलाजा के पास से ट्रक पर लदे कुल 7107 ली० विदेशी शराब को जब्त कर 01 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में भेल्दी थाना कांड संख्या-01/24 एवं बिहार महनिषेध एवं उत्पाद अधि० दर्ज कर घटना में संलिप्त अन्य शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तार अभियुक्त सोनीपत (हरियाणा) जिला के खरपोदा थाना क्षेत्र के गौरर गांव निवासी रण सिंह का पुत्र सुरेंद्र सिंह बताया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 7107 लीटर विदेशी शराब के साथ ट्रक जब्त कर उसकी गिरफ्तारी की गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *