पटना में बच्चियों के साथ दु’ष्कर्म व ह’त्या मामले में अधेड़ गिरफ्तार ; पहले भी दु’ष्कर्म के बाद कर चुका है एक महिला की ह’त्या

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK – बिहार की राजधानी पटना जिले के फुलवारीशरीफ में दो बच्चियों के साथ पहले दुष्कर्म और बाद में एक की हत्या करने के मामले का पुलिस ने एक अधेड़ को गिरफ्तार कर उक्त मामले के उद्भेदन का दावा किया है. गिरफ्तार अधेड़ देवानंद राय पहले भी एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी. प्रेस वार्ता के दौरान पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि इसके पहले भी आरोपी ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी. वह इससे पहले 72 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर चुका है.

पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उन्होंने बताया कि बेहोशी की हालत में मिली बच्ची से बातचीत के आधार पर पुलिस आरोपी देवानंद को पकड़ सकी है. उन्होंने दावा किया कि उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को सजा दिलाने में पुलिस कामयाब हो सकेगी. दरअसल, फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को महादलित समुदाय की दो नाबालिग लड़कियां गायब हो गई थी.

एक खेत में लावारिस हालत में एक लड़की बदहवास अवस्था में मिली मंगलवार को गांव के पास एक खेत में लावारिस हालत में एक लड़की बदहवास अवस्था में मिली, जबकि, एक का शव बरामद किया गया. जख्मी हालत में मिली लड़की को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पीड़ित बच्ची के परिजनों से मुलाकात की थी और पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *