पति के लंबी उम्र की कामना को ले सोमवती अमावस्या पर गई थी महेंद्रानाथ मंदिर ; लौटने के क्रम में सड़क हादसे का शिकार हुआ पति, पत्नी भी गंभीर

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA / SIWAN DESK – सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर मुन्नी देवी अपने पति पप्पू कुमार मांझी के लंबी उम्र की कामना को लेकर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर पूजा-अर्चना करने पति संग बाइक से गई थी. पूजा-अर्चना के बाद वापस लौटते समय सड़क हादसे में पप्पू मांझी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि मुन्नी देवी को गंभीर स्थिति में स्थानीय अस्पताल से बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. पप्पू माझी जिले के एकमा थाना अंतर्गत हंसराजपुर गांव निवासी जगनारायण मांझी का 45 वर्षीय पुत्र बताया गया है. उसके मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया. घटना रसूलपुर थाना अंतर्गत रसलपुर बाजार की है.

Add

सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि पति-पत्नी दोनों सोमवती अमावस्या पर सिवान जिला अंतर्गत बाबा महेंद्रनाथ मंदिर पूजा-अर्चना करने के लिए गए थे. पूजा के बाद वापस लौटते वक्त सड़क हादसे में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और पप्पू की मौत जहां मौके पर हो गई, वहीं उसकी पत्नी को गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया है. वहां उसकी स्थिति नाजुक बतलाई जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *