पर्व-त्योहार पर ट्रेनों में भारी भीड़ को ले छपरा से चलायी जाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये पूजा विशेष गाड़ियों का संचलन किया जायेगा. 05315/05316 छपरा-दिल्ली-छपरा द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 14 नवम्बर से 01 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक मगंलवार एवं शुक्रवार तथा दिल्ली से 15 नवम्बर से 02 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 06 फेरों के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा.

05315 छपरा-दिल्ली द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी 14 नवम्बर से 01 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक मगंलवार एवं शुक्रवार को छपरा से 11.15 बजे प्रस्थान कर बलिया से 12.28 बजे, शाहगंज से 17.15 बजे, अकबरपुर से 17.56 बजे, अयोध्या कैंट से 19.00 बजे, लखनऊ से 22.35 बजे, दूसरे दिन हरदोई से 00.58 बजे, शाहजहाँपुर से 02.55 बजे, गाजियाबाद से 10.29 बजे तथा दिल्ली शाहदरा से 11.00 बजे छूटकर दिल्ली 11.20 बजे पहुंचेगी.


वापसी यात्रा में 05316 दिल्ली-छपरा द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15 नवम्बर से 02 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दिल्ली से 14.00 बजे प्रस्थान कर दिल्ली शाहदरा से 14.16 बजे, गाजियाबाद से 14.54 बजे, अयोध्या कैंट से 05.05 बजे, अकबरपुर से 06.15 बजे, शाहगंज से 07.15 बजे, जौनपुर से 08.30 बजे, गाजीपुर सिटी से 10.33 बजे, यूसुफपुर से 10.50 बजे तथा बलिया से 11.58 बजे छूटकर छपरा 13.20 बजे पहुंचेगी.
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 03, साधारण द्वितीय श्रेणी के 14 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *