पानीपत से ट्रेन पकड़ कर जा रहा था कटिहार ; छपरा जंक्शन के पश्चिमी आउटर के समीप रेलवे ट्रैक पर दो भागों में कटी मिली लाश ; नहीं हुई शिनाख्त

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई. सूचना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस स्टेशन को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. मृत युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है. उसके पॉकेट से रेलवे का जेनरल टिकट बरामद किया गया है. जिसके अनुसार वह पंजाब के पानीपत से कटिहार जा रहा था. लेकिन छपरा जंक्शन के पश्चिमी आउटर रेलवे ढाला संख्या 50 और 51 के मध्य रेलवे ट्रैक पर उसकी कटी हुई लाश मिली है. हालांकि, समाचार प्रेषण तक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को 72 घंटे तक के लिए सुरक्षित रखा गया है. उक्त युवक के शरीर पर लाल रंग का शर्ट और मटमैला कलर का जींस था. जिसके पॉकेट से तीन जेनरल टिकट बरामद किया गया हैं. अब यह जांच का विषय है कि वह ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में कैसे कटा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. वही शव की पहचान को लेकर प्रयास किया जा रहा है. उसके पॉकेट से प्राप्त टिकट के अनुसार वह कटिहार का रहने वाला हो सकता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *