पैसे के लेन-देन में चली गोली से एक स्वर्ण व्यवसायी गंभीर रूप से जख्मी

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK –  सिवान जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनारपट्टी में पैसे कितने दिन को लेकर हुए विवाद में गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि सिवान जिला अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र में बीती रात सोनार टोली निवासी ज्वैलर्स कारोबारी सत्यदेव सोनी के बेटे शुभम सोनी को गोली मार दी गई. गोली युवक के कंधे को चीरती हुई निकल गई. हालत गंभीर होने पर उसे पहले सदर अस्पताल और फिर पटना रेफर किया गया है. ऑपरेशन के बाद भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

Add

इस घटना के पीछे पैसों के लेकर विवाद की बात सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, शुभम और पीयूष कुमार के बीच लंबे समय से पैसों का लेनदेन चल रहा था. बीती रात दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पीयूष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली की आवाज से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि शुभम और पीयूष के बीच पुराना विवाद था, जिसकी जानकारी पुलिस को भी थी. शिकायत भी की गई, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई. इस मामले में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई.

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु नगर थाना की पुलिस द्वारा सोनारपट्टी पहुंच कर मामले की जांच की गई तो ज्ञात हुआ कि सोनारपट्टी के शुभम सोनी एवं पीयूष सोनी के बीच पैसे की लेन देन को लेकर विवाद हुआ. विवाद के क्रम में दोनों के बीच हाथ पाई हुई. इसी बीच पीयूष सोनी द्वारा शुभम सोनी को गोली मारा गया, जिससे वह घायल हो गया. घायल को ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है. पीयूष सोनी घटनास्थल से फरार पाया गया. उसकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है. विधि व्यवस्था सामान्य है. अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *