पहले मंदिर का घंटा बजाकर किया प्रणाम फिर भगवान राधे कृष्ण के शरीर से उतार लिए आभूषण और लेकर हुआ चंपत ; सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर

0 minutes, 1 second Read

ÓCHHAPRA DESK – सारण जिला के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर-रसीदपुर गांव स्थित राधेकृष्ण मंदिर में दिनदहाड़े घुसे चोर ने पहले मंदिर का घंटा बजाकर पूजा किया और घंटा बजाने के क्रम में भगवान की प्रतिमा के आगे लगे शीशे को तोड़कर भगवान राधेकृष्ण के शरीर से सभी आभूषण उतार लिए और चंपत हो गया. लेकिन उसकी सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. कुछ देर बाद इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी और इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

वहीं सूचना मिलने पर खैरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची एवं जांच में जुट गई. स्थानीय लोगों के अनुसार चोर पूरे चेहरे को ढक कर मंदिर के पास आया और मंदिर में प्रवेश करने के बाद मूर्ति के बाहर लगे कांच को तोड़कर भगवान के गले से सोने का हार लेकर भाग गया. ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द जांच करते हुए चोरी किए हुए हार को बरामद करें. घटना की सूचना मिलने के बाद खैरा पुलिस मंदिर में पहुंचकर घटना का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर रही है.

मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार, अवधेश राय, राजेश्वर प्रसाद, अशोक राय, अरविंद कुमार ने बताया कि दोपहर में एक बाइक पर सवार दो अपराधी आए और मूर्ति की कवर बनी हुई शीशे को तोड़कर सोने की हार को लेकर भाग गए. इससे पहले भी कुछ महीने पहले मंदिर में रात्रि के वक्त चोरों द्वारा मंदिर में सोने की आभूषण, भगवान का बिछावन, वस्त्र और शंख सहित दान पेटी में रखें रुपए चोरी कर ली गई थी. उस मामले में अब तक पुलिस खाली हाथ है. तब तक चोरों ने नई घटना को दिनदहाड़े अंजाम दे पर पुलिस को चुनौती दे डाली है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *