ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफतार

0 minutes, 0 seconds Read

GAYA DESK –  गया जिले मे साइबर क्राइम को रोकथाम में लगी जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा साइबर क्राइम गिरोह बनाकर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन फ्रॉड किया जा रहा है. इस सूचना पर एसएचओ आमस थाना पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सदस्यों में कन्हैया कुमार उर्फ छोटू, मोहम्मद अनवर और मोहम्मद मेराज आलम शामिल हैं. जिनको छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 5 ग्राम की सोने जैसी दिखने वाले सिक्का, आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्मार्ट मोबाइल बरामद किया गया है.

छापेमारी के दौरान उनके घर से ऑनलाइन फ्रॉड के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट और हिसाब किताब की कॉपी इनवर्टर व साउंड बॉक्स बरामद किया गया है. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पकड़े गए अपराधी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ऐड देकर कम दर और किफायती में समान बिक्री का प्रलोभन देते थे ग्राहकों द्वारा फोन क्लिक करने पर उसका ओटीपी और मोबाइल का अन्य डिटेल हैक कर लेते थे और फिर उनके ओटीपी से ऑनलाइन ऑर्डर कर अपने एड्रेस पर समान मंगा लेते थे उन्होंने बताया कई सालों से इस तरह का फ्रॉड गिरोह द्वारा किया जा रहा था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *