एनसीसी गर्ल्स कैडेटाें का साइक्लोथाॅन टीम दिल्ली के लिए रवाना ; मोदी करेंगे स्वागत

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – एनसीसी के स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एनसीसी निदेशालय यूपी की मेगा साइक्लोथॉन 15 सदस्यीय गर्ल्स कैडेट्स की टीम को छपरा से एनसीसी 7 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नवी अहमद, एनओ कैप्टेन डाॅ शकिल अहमद अता, कैप्टेन डाॅ विश्वामित्र पांडेय, कैप्टेन डाॅ संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. आज यह टीम बलिया (उप्र) पहुंचेगी. मेगा साइक्लोथाॅन टीम बीती संध्या छपरा पहुंची थी. जहां 7 बिहार अंतर्तगत विभिन्न कॉलेजों के गर्ल्स कैडेटों ने टीम के सभी सदस्यों का माला पहनाकर व ताली बजाकर स्वागत किया.

वहीं स्वागत के बाद गुरूकुल मेहिया स्थित होटल के हॉल में स्थानिय कैडेटों द्वारा नाटक के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर बल दिया. समारोह में छपरा वर्किंग मेयर रागिनी देवी, जिला उधोग केन्द्र की महाप्रबंधक ज्योति कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी, धर्मनाथ पिंटु आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान कमांडिंग अफसर नबी अहमद एनसीसी को विश्व का सबसे बड़ी वर्दीधारी युवा संगठन बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इस वर्ष अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर सेलिब्रेट कर रही है. उन्होंने बताया कि साइक्लोथों की या टीम 2107 किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली पहुंचेगी. जहां, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. यह रैली महिला सशक्तिकरण को समर्पित है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *