नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सदर अस्पताल में आईसीयू संधारण एवं नदी घाट पर व्यवस्था को ले डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ कुमार आशीष द्वारा संयुक्त रूप से आज नववर्ष की पूर्व संध्या पर विधि व्यवस्था संधारण एवं पर्यटकों की सुविधा के परिप्रेक्ष्य में सदर अनुमंडल के रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत नाथबाबा घाट एवं सदर अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया गया. सदर अस्पताल में आईसीयू संधारण को लेकर उनके द्वारा विशेष निर्देश दिया गया साथ ही सदर अस्पताल के आईसीयू का निरीक्षण का दिशा निर्देश दिए गए.

 

निरीक्षण के दौरान सभी घाटों की साफ सफाई, रोशनी की व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं गोताखोर तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने तथा सदर अस्पताल में सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध रखने एवं आईसीयू को अविलंब कार्यरत करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *