नौकरी नहीं मिलने से डिप्रेशन में आकर युवक ने किया खुदकुशी ; दूसरी घटना में एक अन्य ने फांसी लगाई तो करंट लगने से तीसरे युवक की गई जान

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के अलग-अलग क्षेत्रों से तीन घटनाएं सामने आई है, जिसमें एक घटना नौकरी नहीं मिलने के कारण डिप्रेशन में आकर एक युवक के द्वारा खुदकुशी किए जाने का है. मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का है. जहां एक नौजवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. मृत युवक पिपरा कोल्हुआरा टोला निवासी धीरेन्द्र कुमार सिंह का सताइस वर्षीय पुत्र अभिजीत कुमार उर्फ गोलू बताया जाता है. इस घटना के संबन्ध में बताया जाता है कि उक्त युवक सरकारी नौकरी की तैयारी करता था. सोमवार को वह पूजा पाठ कर अपने कमरे में घुस कर अंदर से बंद कर लिया. उसके घर के लोगों ने समझा कि अंदर बैठ कर पढ़ाई कर रहा होगा. जब बहुत देर हुई तो शाम में घर वालों ने आवाज लगाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर देखा गया तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. बाद में लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सुचना दी. स्थानीय पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल किया. वहीं मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा गया है कि इतनी मेहनत करने के बावजूद नौकरी नहीं मिलने से वह डिप्रेशन में चला गया है इसीलिए आत्महत्या कर रहा है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Add

जबकि, दूसरी घटना में एक अन्य युवक के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किया गया है. घटना जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के दरिहारा भुआल गांव से सामने आई है. मृत युवक की पहचान स्थानीय दरिहारा भुआल गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के 18 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार सिंह के रूप में की गई है. उसके द्वारा घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी किया गया है. कुछ देर बाद जब घर वालों ने उसे फंदे पर लटकते पाया तो उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं इस घटना की सूचना के बाद दरियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

जबकि, तीसरी घटना जिले के नगरा थाना क्षेत्र से सामने आई है. जहां, स्थानीय थाना क्षेत्र के कटेसर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हुई है. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कटेसर गांव निवासी रघुवंश प्रसाद साह के 35 वर्षीय पुत्र बृज किशोर साह के रूप में की गई है. इस घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि बिजली का करंट लगने से उसकी मौत हुई है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां तीनों ही शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उनके परिवार वालों को सुपुर्थ कर दिया गया है. वहीं घटना के बाद तीनों ही परिवार में मातम छाया हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *