नेशनल फार्मेसी वीक के समापन पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विवेकानंद फार्मेसी कॉलेज में विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र से किया गया पुरस्कृत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले का एकमात्र सुप्रसिद्ध फार्मेसी संस्थान विवेकानंद VIP फार्मेसी कॉलेज में 64वां नेशनल फार्मेसी वीक का समापन फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत कर किया गया. यह नेशनल फार्मेसी वीक प्रत्येक वर्ष नवंबर महीने के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाता है. इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक/शिक्षिकागण तथा समस्त विद्यार्थीगणों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही. इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियन फार्मेसी एसोसिएशन के नेतृत्व में किया जाता है. इस वर्ष 2025 में नेशनल फार्मेसी वीक का मुख्य थीम “फार्मासिस्ट एज एडवोकेट ऑफ वैक्सीनेशन” था. बताया गया कि फार्मासिस्ट ही है जो लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक करते हैं, उन्हें टीके लगवाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं और टीके उपलब्ध कराते हैं.

इस पूरे सप्ताह में संस्थान के प्रधान के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रदर्शन, क्विज प्रतियोगिता, स्पोर्ट्स के अंतर्गत क्रिकेट, कबड्डी, बॉलीबॉल आदि खेलो का आयोजन, लोगो मेकिंग, रील मेकिंग, फोटोग्राफी इत्यादि के आधार पर तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस वीक में कार्यक्रम के अंतर्गत सेमिनार का आयोजन करते हुए विद्यालयों में जाकर 6ठी कक्षा की बालिकाओं को हाइजीन एवं सैनिटाइजेशन से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई. जिससे वे अपने जन जीवन को सुरक्षित बना सके.

इसके साथ ही ओरल हेल्थ हाइजीन से जुड़े एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डेंटल सर्जन डॉ सचिन कुमार सिंह के द्वारा मुंह से संबंधित सुरक्षा हेतु लोगो को महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया. यह आयोजन पूरे सप्ताह सभी विद्यार्थियों ने एकता और एकरूपता के साथ पूर्ण रुचि से मनाया जिसका समापन आज 22 नवंबर को किया गया. जिसके साथ सभी उत्तीर्ण प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, ट्राफी से सम्मानित किया गया.

श्रेया राज गुप्ता ओवर ऑल प्रतियोगिताओं की बनी विजेता

विवेकानंद फार्मेसी कॉलेज के 2024 28 बैच की बी फार्म छात्रा श्रेया राज गुप्ता ने टीकाकरण पर पोस्टर मेकिंग एवं प्रेजेंटेशन के साथ हाइजीन पर जागरूकता एवं अन्य खेल प्रतिस्पर्धा में भी कुल 6 प्रशस्ति पत्र के साथ एक गोल्ड मेडल भी हासिल किया. जिसको लेकर उसे कॉलेज का ओवरआल चैंपियन घोषित किया गया. उक्त अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर चित्रकेतु मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर वसीम हुसैन, लेक्चरर सुरभि सिंह, लेक्चर नीरज रावत ने श्रेया को ओवरऑल चैंपियन घोषित करने के साथ ही उसके उज्जवल भविष्य की कामना की.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *