नशे के रूप में प्रयोग हो रहा बेहोशी की दवा केटामाइन इंजेक्शन ; नशे का सौदागर फरार ; ₹50 से ₹55 लाख का केटामाइन इंजेक्शन बरामद

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK –  शराबबंदी के बाद नशेड़ी नशा करने के लिए तरह-तरह के जुगत लगा रहे हैं. अब तक जहां इसमें स्मैक, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा था, अब इस कड़ी में नशे के रूप में प्रयोग किए जाने वाले नए इंजेक्शन का भी खुलासा हुआ है. वह नशीला पदार्थ है केटामाइन इंजेक्शन. बता दें कि यह इंजेक्शन ऑपरेशन के दौरान मरीज को बेहोश करने के लिए प्रयोग किया जाता है. लेकिन नशेड़ी अब इसका भी प्रयोग करने लगे हैं. जिसको लेकर इसकी ब्लैक मार्केटिंग भी शुरू हो गई है. जिसकी सूचना पर सारण पुलिस ने छापेमारी बड़ी संख्या में केटामाइन इंजेक्शन का वॉयल बरामद किया है.

इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन एवं तस्करों एवं कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सोनपुर थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सोनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पहलेजा दियारा में गणेश राय के द्वारा केटामाइन नामक ड्रग्स को नशीले पदार्थ के रूप में उपयोग करने के लिए लाया गया है. उक्त सूचना पर उनके निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए शाहपुर पहलेजा दियारा स्थित गणेश राय के घर छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में संलिप्त अभियुक्त फरार हो गया. जबकि वहां से केटामाइन नामक ड्रग्स के 10,800 पीस शीशी, जिसका कुल वजन 2.70 कि0ग्रा0 के बड़े ज़खीरे एवं 01 स्कार्पियों को जब्त किया गया.

जब्त ड्रग्स की जांच ड्रग इन्सपेक्टर के द्वारा की गई. इस संबंध में गणेश राय सहित 07 नामजद एवं 02 अज्ञात कुल-09 अभियुक्तों के विरूद्ध सोनपुर थाना कांड सं0- 815/24, दिनांक-30-09-24 दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है. छापामारी टीम में सोनपुर थाना अध्यक्ष राजनंदन प्र०पु०अ०नि० विकाश कुमार, पु०अ०नि० शत्रुधन कुमार, पु०अ०नि० गणेश पासवान, पु०अ०नि० रामानंद सिंह, स०अ०नि० अमित कुमार पाठक, सि०/89 निखिल‌ कुमार, सि0/318 पप्पु कुमार, सि०/898 प्रदीप कुमार कुशवाहा, सि0/967 ब्रजेश कुमार शामिल थे.

50 से 55 लाख है बाजार मूल्य

बता दें कि केटामाइन इंजेक्शन ब्लैक से ही उपलब्ध हो पता है. जो कि एनेस्थेटिक चिकित्सक ऑपरेशन के दौरान किसी मरीज को बेहोश करने के लिए प्रयोग करते हैं. वास्तव में इसका मूल्य प्रति वॉयल एक सौ रुपए के आसपास ही है. लेकिन, इसका नशे में के रूप में प्रयोग किए जाने के बाद इसकी ब्लैक मार्केटिंग शुरू हो गई और इसका तत्काल बाजार मूल्य ₹400 से ₹500 प्रति वॉयल है. जहां खुले बाजार में इस इंजेक्शन का मिलन काफी दुष्कर है वही नशे के कारोबार के लिए इतनी बड़ी संख्या में उपलब्ध होना भी एक सोचनीय विषय है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *