नगर विकास मंत्री को टैक्स बढ़ोतरी पर विचार करना आवश्यक : डॉ मनीष

0 minutes, 0 seconds Read

GAYA DESK – गया नगर निगम के द्वारा होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी होने पर भाजपा गया के द्वारा सरकार से पुनः विचार करने के लिए किसान मोर्चा के सह जिला प्रभारी डॉ मनीष पंकज मिश्रा के कार्यालय में बैठक आहूत की गई. नगर निगम गया के द्वारा होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी पर चर्चा करते हुए डॉक्टर मनीष ने कहा कि जो टैक्स का श्रेणी रखा गया हैं उस पर पुनर्विचार करने की जरूरत हैं. कुछ सड़के जो तीसरे श्रेणी में रहना चाहिए था जो सर्वे करने वाले अधिकारी कर्मचारी वर्गीकरण नहीं किया गया जो त्रुटिपूर्ण हैं.

इस टैक्स बढ़ोतरी एक सुनियोजित साज़िश रच कर टैक्स बढ़ाया गया हैं. जो जनता के साथ अन्याय किया गया हैं. लोकसभा चुनाव के बाद बिहार सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा एवं नगर विकास मंत्री नितिन नवीन से मिलकर मांग पत्र देकर पुनः विचार करने के लिए आग्रह करेंगे. जिससे गया जी जनता को काफी राहत मिलेंगी. जबकि नगर निगम के द्वारा कोई ऐसा सुविधा नहीं दिया जा रहा हैं जो टैक्स बढ़ोतरी जरूरी था.

क्योंकि, प्रत्येक मकान से कूड़ा उठाने का अलग चार्ज किया जाता हैं. कुछ वार्डो में अभी भी पहले की तरह टैक्स लिया जा रहा हैं. जबकि उपरोक्त वार्ड में सारी सुविधा रहते हुए टैक्स की बढ़ोतरी नहीं हुई, जो न्यायपूर्ण नहीं हैं. आज के इस बैठक में सुनील कुमार बंबइया, महेश यादव, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता, विक्की बर्नवाल, छोटू कुमार राउत उपस्थित हुए.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *