नगर थाना परिसर में पुलिस वाहन के धक्के से महिला की मौत ; परिवार में लगा रोना-धोना

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के नगर थाना परिसर में पुलिस वाहन के धक्के से एक महिला की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत महिला नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुथहट्टी मोहल्ला निवासी गोविंद प्रसाद की 55 वर्षीय पत्नी आरती देवी बताई गई है, जो कि थाना में रसोईया का काम करती थी. उसे निजी तौर पर थाना का खाना बनाने के लिए रखा गया था. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा था कि वह थाना का भोजन बनाने के बाद घर जाने के लिए निकल रही थी. एएलटीएफ टीम की स्कॉर्पियो का प्राइवेट चालक बिहार व सहचालक कुंदन दोनों स्कॉर्पियो में बैठे थे, उसी दौरान कुंदन के द्वारा स्कॉर्पियो को स्टार्ट कर दिया गया जिसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर थाना परिसर में खड़ी पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करते हुए उस महिला को अपनी चपेट में ले लिया.

Add

इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों के द्वारा अचेत अवस्था में उस महिला को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद इस घटना की सूचना उसके परिवार वालों को दी गई. वहीं घटना के बाद नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार के द्वारा एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष को सूचना दी गई. सूचना के बाद एसएसपी ने नगर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली. वही नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि एएलटीएफ टीम के द्वारा छापेमारी के लिए प्राइवेट स्कॉर्पियो को हायर किया गया है. जिसमें प्राइवेट चालक बिहारी और कुंदन वाहन में ही थे. कुंदन के द्वारा स्कॉर्पियो को स्टार्ट किया गया और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटना कर बैठी. जिसके बाद उनके द्वारा दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है. वही चालक बिहारी को गिरफ्तार किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *