नगर पंचायत के ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा ; मौत के बाद मचा कोहराम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत सैदपुर गांव में नगर पंचायत का कचरा ढोने वाले ट्रैक्टर ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. मृत महिला की पहचान जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी मकसूदन राम की 70 वर्षीय पत्नी लखपतिया देवी के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह महिला घर के समीप ही कुछ कर रही थी, तभी नगर पंचायत का कचरा ढोने वाला ट्रैक्टर उधर से गुजरा और उसे धक्का मार दिया.

जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. सूचना पर दरियापुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *