नगर निगम उपमहापौर ने स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – ‘सफाई अपनाओं बिमारी भगाओ’ स्वछता सन्देश को लेकर छपरा नगर निगम की उप महापौर रागनी कुमारी के द्वारा नगर निगम परिसर से एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य शहर के लोगों को के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है. रैली में गंदगी से बढे बिमारी स्वछता की करो तैयारी, स्वछता का रखिए ध्यान, स्वछता से देश बनेगा महान, क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, यही मेरी है ड्रीम सिटी, जन जन को दो यह सन्देश, स्वच्छ सुंदर हो अपना देश, हम सब ने ठाना है छपरा को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है आदि नारों के साथ लोगों को जागरूक किया गया.

इस सन्देश के साथ जागरूकता रैली शहर के नगर निगम से निकलकर थाना चौक, मजहरुल चौक होते हुये फिर नगर निगम पहुंची, जहां रैली मे उप नगर आयुक्त अजीत कुमार पाण्डेय, सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, सिटी मिशन मैनेजर सुधीर कुमार हिमांशु, अर्चना सिंह, स्वछता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार, सामुदायिक संघठक, नितेश चौहान दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका के सी आर पी छोटी देवी, मनोरमा देवी, रानी कुमारी, सुशीला देवी, दीपमाला कुमारी, मीणा देवी, सीमा, सुषमा देवी, संगीता देवी,नगर निगम के सभी सफाई निरीक्षक, संजय कुमार, राजनाथ राय, असगर अली, अखिलेश राय, सफाई कर्मी महिला मे बसंती देवी, धंवन्ति देवी, रूबी देवी, पछिया देवी, गीता देवी, लीला देवी आदि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *