नाबालिग बच्ची को लेकर भाग रहा संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार ; पुलिस कर रही पूछताछ

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK –  सिवान जिला के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरदाहा गांव में 6 वर्षीय नाबालिक बच्ची को लेकर भाग रहे एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थिति में लोगों ने पकड़ लिया. जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली खुर्द गांव निवासी हबीब मिंया का पुत्र अब्दुल साई बताया गया है. जो कि 06 वर्षीय बच्ची को लेकर भाग रहा था. वहीं, इस घटना की सूचना प्राप्त होते ही गोरोयाकोठी थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की गई. पुलिस टीम द्वारा बच्ची को पूर्णतः सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया तथा संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर पुछ-ताछ की जा रही है.

उक्त व्यक्ति से संतोषजनक जबाब नहीं मिलने के उपरांत इनके विरूद्ध कांड दर्ज करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. सिवान पुलिस टीम द्वारा इससे संदर्भित संभावित गिरोह की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. सिवान पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना या सिवान जिला पुलिस कंट्रोल रूम नंबर-9031683607 पर दी जा सकती. नागरिकों की सुरक्षा ही सिवान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *