मुंबई से असम जा रहा था हवाई जहाज मोतिहारी में पुल के नीचे फं’सा ; यातायात हुआ बाधित

0 minutes, 1 second Read

MOTIHARI DESK – बिहार के मोतिहारी में एक पुल के नीचे फंस गया जिसके कारण दो घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही और यातायात बाधित हो गया. मोतिहारी के पिपराकोठी चौक के निकट ओवरब्रिज में हवाई जहाज के फंसने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. यह खबर पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि जहाज कैसे फंस गया, तो आपको बतला दे कि वह जहाज मुंबई में नीलामी में कबाड़ के रूप में खरीदा गया था. किसी व्यवसायी ने मुंबई में हुई नीलामी में कबाड़ के रूप में उसे खरीदा था.

मुंबई से असम एक बड़े ट्रक लॉरी से ले जाया जा रहा था. पिपराकोठी में एनएच 28 पर गोपालगंज की तरफ से आने वाले वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे से पार कर मुजफ्फरपुर की ओर जाना होता है. हवाई जहाज लदा ट्रक पिपराकोठी के पास ओवरब्रिज से निकल रहा था. उसी दौरान वह ओवरब्रिज के नीचे जहाज का उपरी हिस्सा फंस गया. तब लॉरी के सभी चक्कों का हवा निकाल कर पुल से निकाला गया. ड्राइवर ने लॉरी निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.

थोड़ी देर में ही एनएच 28 पर जाम लग गया. हवाई जहाज लदा ट्रक फंसने और जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. जिसके बाद लॉरी के सभी चक्कों का हवा निकाला गया. जिससे उसकी ऊंचाई कुछ कम हुई, फिर जहाज समेत लॉरी को बाहर निकाला गया. उसके बाद पुलिस ने एनएच पर लगे जाम तो समाप्त करवाया. जाम दौरान बड़ी संख्या में मौके पर लोग सेल्फी बनाते रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *