मुठभेड़ में कुख्यात अमन साहनी सहित दो के पैर में गोली मार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भर्ती

0 minutes, 1 second Read

VAISHALI DESK –  बिहार के वैशाली जिले के बालिगांव थाना क्षेत्र में बीती शाम पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी अमन साहनी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. मुठभेड़ के दौरान उसका एक अन्य साथी भी घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ताजपुर इलाके से अपराधियों का पीछा कर रही थी. लगातार पीछा करते हुए टीम वैशाली के बालिगांव थाना क्षेत्र तक पहुंची, जहां अपराधियों और पुलिस का आमना-सामना हो गया. बताया जा रहा है कि खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसमें अमन साहनी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से दबोच लिया गया. वहीं उसका एक साथी भी घायल हुआ है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Add

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. बता दें कि अमन साहनी के खिलाफ कई आपराधिक मामले अलग-अलग स्थान में दर्ज हैं और पुलिस काफी समय से उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रयास में लगी थी. इसी बीच समस्तीपुर और बिहार एचडीएफसी टीम ने उसका पीछा किया और पीछा करने के क्रम में अंतत वैशाली जिला अंतर्गत बलिगांव क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग करते हुए दो अपराधियों के पैर में गोली मार उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *