मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर पुलिस ने कार्बाइन समेत अनेक हथियार किया बरामद ; एक तस्कर गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

MUNGER DESK –बिहार के मुंगेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हथियार की डिलीवरी देने जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया. जिसकी निशानदेही पर उसके द्वारा संचालित किये जा रहे मिनी गन फैक्ट्री पर छापेमारी कर एक कार्बाइन समेत काफी संख्या में निर्मित और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद किया है. तस्कर के घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 पिस्टल, 6 देशी कट्टा, 1 कार्बाइन, 2 बैरल, 11 अर्धनिर्मित मैगजीन, 5 ड्रील मशीन, 1 ग्राइंडर मशीन एवं 20 पीस छोटे-छोटे हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया.

 

साथ ही 65 हजार नगद रुपए भी बरामद किया है. इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष दलजीत झा को सूचना मिली कि एक हथियार तस्कर मुंगेर से हथियार लेकर खगड़िया डिलिवरी देने जा रहा है. जिसके बाद थाना पुलिस के द्वारा श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर स्थित पुलिस पिकेट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल सवार को पकड़ा. जिसके पास से 1 पिस्टल एवं 13 जिंदा कारतूस बरामद किया गया.

तस्कर की पहचान बाकरपुर गांव निवासी मो सिमरन उर्फ राजु के रूप में हुई है. जो हथियार की डिलिवरी करने खगड़िया जा रहा था. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर हथियारों की डिलिवरी करता था. जिन हथियार कारोबारी से पिस्टल व अन्य हथियार खरीदा था। उन दोनों का भी नाम बताया है‌. इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है‌.

एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार सिमरन सउदी अरब में रहता था. जहां वह इलेक्ट्रिक का काम करता था. वह डेढ साल पहले गांव वापस लौटा था. वहां से जो रूपया कमा कर वह आया उससे हथियारों के अवैध कारोबार को पैसा कमाने का अपना जरिया बनाया. वह मुंगेर जिला और आसपास के हथियार निर्माताओं को होलसेल में रॉ मटेरियल सप्लाई कर हथियार बनावा स्वंय उससे खरीदारी कर स्टॉक जमा कर उसे बाहर सप्लाई करता था. जिसके नेटवर्क का भी खुलासा हो गया है. जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होगें.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *