मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़ ; दो तस्कर गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK – गया पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी और निर्माण के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है. जिले के चाकंद थाना की पुलिस ने सहयोग से एक कट्टा के साथ दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर बेलागंज थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. विधि व्यवस्था डीएसपी रविप्रकाश सिंह ने बताया कि चाकंद थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि नौगढ़ मोड़ के पास कुछ हथियार तस्कर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए आ रहे हैं. सूचना की पुष्टि के बाद, चाकंद थाना की पुलिस ने नौगढ़ मोड़ के समीप दो तस्करों को गिरफ्तार किया.

Add

उनके मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से एक नव निर्मित कट्टा और दो मोबाइल बरामद हुए. गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर शेखपुरा गांव में छापेमारी की गई, जहां से हथियार बनाने के लिए भारी मात्रा में उपकरण मिले. गिरफ्तार तस्करों की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के राजीव कुमार और समसपुर गांव के सोनू आलम उर्फ सोनू खान के रूप में हुई है. उनके पास से एक कट्टा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं. दोनों के खिलाफ भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *