मतदाता जागरूकता को ले जिला प्रशासन ने दीपोत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण में लोकसभा चुनाव पर जागरूकता को लेकर सारण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा मतदाता जागरूकता को ले शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में सारण जिला के नक्शा के साथ रंगोली एवं दीपोत्सव के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया. इस अवसर पर सभी लोगों को मतदाता संकल्प भी दिलाया गया.

डीएम के द्वारा बताया गया कि मतदान में मतदान का प्रतिशत बढाये जाने को लेकर जिला परिषद के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. जिसको लेकर आज शहर के राजेंद्र स्टेडियम में भारत के नक्शा के साथ दीप जलाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया.वही कार्यक्रम में स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी डीपीओ आईसीडीएस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित कोषांग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *