मासूम बेटी के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार देख लोगों ने कहा भाई हैं या कसाई ; अब वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

0 minutes, 1 second Read

MUZAFFARPUR DESK –  मुजफ्फरपुर से एक ऐसा वायरल वीडियो सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि एक मां इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है. वह अपनी बेटी के साथ कसाई की तरह व्यवहार कैसे कर सकती है. क्या आज भी बेटी बोझ है ? उस महिला का वायरल हुआ वीडियो सिर्फ एक बच्ची की पीड़ा नहीं दिखाता, बल्कि समाज की उस सोच को उजागर करता है, जहां आज भी बेटी को बोझ समझ लिया जाता है. यह वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से वायरल हुई है. मुजफ्फरपुर की इस घटना ने बता दिया कि बेटियां बोझ नहीं होतीं, बोझ होती है हमारी मानसिकता…और कभी-कभी अपनों की बेरहमी.

जानकारी के अनुसार, एक मां ने अपनी ही मासूम बेटी को इस हद तक प्रताड़ित किया कि देखने वालों की आंखें भर आईं. जिस स्कूल बैग में किताबें, कॉपी और सपनों का भविष्य होना चाहिए था, उसी बैग में ईंट और पत्थर भर दिए गए. बैग इतना भारी कर दिया गया कि बच्ची सड़क पर ठीक से चल भी नहीं पा रही थी. वो मासूम कदम लड़खड़ाते रहे, आंखों में आंसू थे, होंठ कांप रहे थे, और पीठ पर पत्थरों का बोझ. वो बच्ची रास्ते भर सिसकती रही…! कराहती रही…!
लेकिन मां के दिल तक उसकी दर्द भरी आवाज नहीं पहुंची.

बीच रास्ते पर जब लोगों की नजर पड़ी तो हर कोई हैरान रह गया. सड़क पर बच्ची का हाल देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. स्थानीय लोगों ने मां को घेर लिया और विरोध करते हुए कहा कि अगर बेटी बोझ लगती है तो आश्रम में क्यों नहीं छोड़ देती? इस तरह की यातना क्यों दे रही हो? बता दें कि बेटियों के साथ ऐसा व्यवहार सिर्फ गलत नहीं, बल्कि एक गंभीर अपराध है. बेटी को भी शिक्षा का अधिकार है, सम्मान का अधिकार है, प्यार का अधिकार है. बेटियां बोझ नहीं होतीं…! बेटियां घर की रौनक होती हैं, भविष्य की उम्मीद होती हैं. जरूरत है सोच बदलने की, वरना ऐसे वायरल वीडियो हर रोज हमारी इंसानियत को कटघरे में खड़ा करते रहेंगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *