महेंद्रानाथ हाल्ट पर ट्रेन से कटकर पूजा करने गई महिला की मौत ; लगा रोना-धोना

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा-सिवान रेलखंड स्थित महेंद्र नाथ रेलवे स्टेशन पर पूजा करके लौट रही एक महिला ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में ट्रेन के नीचे आ गई. जिसके कारण ट्रेन से कटकर उसकी मौत मौके पर हो गई. मृत महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला अंतर्गत बिशुनपुर गोड़रिया गांव निवासी राज किशोर गौड़ की 45 वर्ष की पत्नी मीना देवी के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह महिला महाशिवरात्रि की पूजा को लेकर बाबा महेंद्र नाथ को जल चढ़ाने आई थी.

जल चढ़ाकर वापस लौटने के क्रम में देर शाम ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में वह ट्रेन के नीचे जा गिरी और काटकर मौके पर मौत हो गई. इस घटना की सूचना के बाद रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के बाद परिवार वालों को इसकी सूचना दी और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *