मारपीट में जख्मी व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत के बाद परिवार में मातम

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   करीब एक पखवाड़े पूर्व मारपीट में जख्मी एक व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान हुई है. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के मकेर थाना अंतर्गत मुराही गांव निवासी स्वर्गीय रूपा साहनी के 41 वर्ष के पुत्र रामेश्वर सहनी के रूप में की गई है. जिसकी मौत हाजीपुर अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है. उसकी मौत के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं परिवार वाले शव को लेकर घर पहुंचे, जहां स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया.

 

इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि एक पखवाड़े पूर्व बीते 14 अक्टूबर को गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा जानबूझकर उन्हें मोटरसाइकिल से धक्का मार दिया गया और उनके साथ विवाद होने के बाद लाठी झंडे से पीट कर गंभीर से जख्मी कर दिया गया. इसके बाद उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया है जबकि वे लोगों से हाजीपुर अस्पताल में उपचार करवा रहे थे जहां उपचार के दौरान आज मौत हुई है. परिवार वालों ने बताया कि बाइक से धक्का मारने के बाद विवाद में उन्हें मारपीट कर हत्या की गई है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. हालांकि उन लोगों के द्वारा पूर्व में इस विवाद को लेकर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *