लूटपाट में विफल होने पर बदमाशों ने छात्र को चाकू घोंप किया गंभीर ; प्रिंस ने दी जान से मारने की धमकी ; अब ढूंढ रही है पुलिस

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर में नशेड़ियों और स्मैकियों ने आतंक-सा फैला रखा है. कब किसका मोबाइल और रुपया छीन लेंगे और छोटी-छोटी बात पर चाकू चला देंगे यह कहना मुश्किल हो गया है. ऐसी स्थिति में लोग उनसे पंगा लेना मुनासिब नहीं समझते हैं. ऐसा ही एक मामला छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत शिव बाजार ढेलाजी मंदिर के समीप से सामने आया है. जहां, नशेड़ियों और स्मैकियों ने एक छात्र का मोबाइल व गले से सोने का चेन व हाथ से अंगूठी छीनने का प्रयास किया और शोर मचाने पर भागते-भागते उसके गले पर चाकू चला दिया, लेकिन हाथ से रोकने के कारण उस छात्र के बाएं हाथ में चाकू का गंभीर जख्म बना.

जिसमें 6-7 टांके भी लगे हैं. जिसके बाद वह छात्र ने विरोध किया तो उन लोगो ने जान से मारने की धमकी दी. उक्त छात्र छपरा शहर के भगवान बाजार थाना से सटे हनुमान मंदिर के समीप के रहने वाले अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह का पुत्र आदित्य प्रताप सिंह बताया गया है. जख्मी का उपचार उसके दोस्तों के द्वारा छपरा सदर अस्पताल में कराया गया. घटना रक्षाबंधन के दिन की बताई गई है. इस मामले में के प्रकाश में आते ही उसके अधिवक्ता पिता के द्वारा इस मामले में भगवान बाजार थाने में कांड संख्या – 429/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

दर्ज प्राथमिकी में स्थानीय थाना क्षेत्र के शिव बाजार ढेलाजी मंदिर के समीप के रहने वाले अर्जुन प्रसाद के पुत्र प्रिंस कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए तीन-चार अज्ञात को भी शामिल किया गया है. वहीं प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है. बता दें कि बीते दिन शिव बाजार के ही चंदन और गोलू सहित उनके सहयोगियों के द्वारा भगवान बाजार चौक के समीप ही स्थानीय निवासी सन्नी कुमार की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी.

वैसे शिव बाजार मोहल्ला नशेड़ियों एवं स्मैकियों का अड्डा बन चुका है और आए दिन आसपास के मोहल्ले में उनके द्वारा कहीं ना कहीं चाकू बाजी और मारपीट की घटना की जा रही है. जबकि, लोग डर के मारे उनके खिलाफ कुछ बोलने से कतराते हैं. बता दे की कुछ महीने पहले भी उसी मोहल्ले के कुछ युवकों के द्वारा भगवान बाजार चौक पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. जिसमें एक टेंपो चालक के पैर में गोली लगी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *