लूटी हुई मोटरसाईकिल के साथ दो व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान लूटी हुई मोटरसाईकिल के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि रिविलगंज थानान्तर्गत ग्राम खैरवार नयका बाजार सड़क पर गस्ती टीम के द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था. वाहन चेकिंग के दौरान गश्ती टीम के द्वारा मोटरसाईकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही थी. वाहन चेकिंग के क्रम में 01 मोटरसाईकिल पर 02 सवार व्यक्ति से पूछ-ताछ एवं जांच में उक्त मोटरसाईकिल के संबंध में पूछा गया

तो व्यक्ति द्वारा मोटरसाईकिल से संबंधित कोई कागजात उपस्थित नहीं किया गया तथा बताया गया कि यह मोटरसाईकिल जलालपुर कोपा रोड से लूटी गई है. किसी अन्य व्यक्ति से उनके द्वारा यह मोटरसाईकिल 10,000 रू0 में खरीदा गया एवं किसी दूसरे के नंबर प्लेट का उपयोग इस मोटरसाईकिल में किया जा रहा है. लूट की गाड़ी खरीद कर इस्तेमाल करने एवं गाड़ी का नंबर प्लेट बदल कर चलाने के आरोप में रिविलगंज थाना कांड सं0-279/24 बी०एन०एस० दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार अभियुक्तों में कोपा थाना क्षेत्र के बसडिला गांव निवासी गोपाल कृष्ण यादव उर्फ मौला यादव एवं अनवल देवरिया गांव निवासी कुन्दन कुमार सिंह शामिल हैं. जिनको गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. छापामारी टीम में रिविलगंज थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० सुभाष पासवान, प्र०पु०अ०नि० मणिकांत कुमार मणी, सि0/458 रविरंजन कुमार, सि०/583 विनित कुमार एवं रिविलगंज थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *