लूटकांड का उद्भेदन कर पुलिस ने 02 विधि विरुद्ध बालक को किया निरुद्ध व 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला पुलिस ने भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्ड स्टोरेज के समीप बीती देर शाम लूटपाट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने चार अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया है. वहीं उक्त लूटकांड में शामिल दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध भी किया गया है.

जिनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है.

बताते चले कि बीती संध्या भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीदाहा कोल्ड स्टोरेज के पास अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार के बल पर भेल्दी थाना क्षेत्र के गोशी छपरा निवासी आकाश कुमार तिवारी से मोटरसाइकिल एवं पैसे छीनने का प्रयास किया जा रहा था.पुलिस टीम को सुचना प्राप्त हुई कि आकाश कुमार तिवारी, ग्राम– गोशी छपरा, थाना – भेल्दी ,जिला- सारण से खरीदाहा कोल्ड स्टोरेज के पास अज्ञात अपराधकर्मी व हथियार के बल पर मोटरसाइकिल एवं पैसे छिनने का प्रयास किया जा रहा था.

उसी क्रम में किसी और वाहन के आने एवं वादी द्वारा शोरगुल करने पर अपराधकर्मी भाग गये. इस सम्बन्ध में भेल्दी थाना कांड संख्या- 300/24 BNS दर्ज कर अनुसन्धान प्रारंभ किया गया. तकनिकी अनुसन्धान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर 04 अभियुक्तों में मकेर थाना क्षेत्र के डीही मनुअर गांव निवासी विपिन कुमार, नीतीश कुमार, रौशन कुमार एवं रितिक कुमार को गिरफ्तार किया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है.

वही इस घटना में संलिप्त दो विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों एवं विधि विरुद्ध बालकों द्वारा भेल्दी थाना कांड संख्या – 288/24 में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में पु०अ०नि० संदीप कुमार थानाध्यक्ष भेल्दी थाना एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *