लूट की याेजना बना रहे चार अपराधी तीन कट्टा एवं छह गोली के साथ गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मढ़ौरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को तीन कट्टा एवं 6 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थानान्तर्गत ग्राम आटा पूरब टोला पुराना चिमनी के पास एक करकट नुमा कमरा में कुछ लोग अवैध हथियार के साथ इकट्ठा हुए है एवं लूट की योजना बना रहे हैं. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा के नेतृत्व में टीम गठित कर वहां छापामारी किया गया.

छापामारी के क्रम में लूट की योजना बना रहे 04 अपराधकर्मियों को 03 देशी कट्टा एवं 06 जिन्दा कारतुस के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में मढ़ौरा थाना कांड सं0- 264/25 दर्ज किया गया. गिरफ्तार चारों अभियुक्तों से पूछ-ताछ के क्रम में इनके द्वारा मढ़ौरा थाना कांड सं0- 263/25 में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया है एवं इनके स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर 24 घंटे के अंदर इस कांड में लूटी गई मोटरसाइकिल एवं अन्य सामानों को बरामद किया गया है.

 

साथ ही इनके द्वारा बताया गया कि ये सभी साथ मिलकर दिन में लूट की योजना बनाते हैं एवं रात को राहगिरों से लूट-पाट करते हैं. उपरोक्त दोनों कांडों में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार अपराधियों में मढौरा थाना क्षेत्र के शिल्हौरी गांव निवासी दीपक कुमार सिंह, हसनपुरा गांव निवासी विक्की कुमार शर्मा, टेहरी गांव निवासी अभय कुमार राय एवं अमनौर थाना क्षेत्र के गनौरा गांव निवासी सुबोध कुमार राय शामिल हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *