लू’ट की योजना बना रहे आधा दर्जन अ’पराध कर्मियों को अ’वैध ह’थियार के साथ पुलिस ने किया गि’रफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के गड़खा थाना पुलिस ने लूट की योजना बना रहे आधा दर्जन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से अवैध हथियार, लूट और चोरी का बाइक व मोबाइल भी बरामद किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गड़खा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अख्तियारपुर घाट पर कुछ अपराधी डकैती की योजना बना रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी किया. उस दौरान 6 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्तौल, दो देसी कट्टा, 7 जिंदा करतूत, चार बाइक, 9 मोबाइल और 3600 रुपए बरामद किया है.

इस मामले में गड़खा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराध कर्मियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी लव कुमार सिंह, ऋषभ कुमार, घेघटा निवासी विशाल कुमार, खलपुरा निवासी रतन कुमार, कैसर अली, महराजगंज निवासी सत्यम कुमार शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सभी पहले भी कई चोरी, लूट, छिनतई की घटनाओं में लिप्त रहे हैं. गिरफ्तार सभी अपराधियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *