लू’ट की घटना को अंजाम देने निकले एक अ’पराधी को पुलिस ने ऑटोमेटिक पि’स्टल के साथ किया गिरफ्तार ; दूसरा फरार

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – राजधानी पटना के पीरबहोर थाना पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने निकले एक अपराधी को ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है जबकि दूसरा अपराधी भाग निकलने में सफल रहा. बताया जा रहा है कि पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित एनआईटी मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार दो अप तलाशी दी गई तो एक युवक के पास से ऑटोमेटिक पिस्टल एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया. उस दौरान पुलिस को चकमा देकर दूसरा अपराधी भाग निकलने में सफल रहा.

गिरफ्तार अपराधी मो सुल्तान बताया गया है जो कि अपने एक अन्य अपराधी साथी के साथ बाइक से एनआईटी मोड़ से आ रहा था. तभी पुलिस चेकिंग अभियान को देख कर दोनों भागने लगे. पुलिस उसे खदेड़ कर दबोच लिया. हालांकि इस बीच मो सुल्तान के बाइक पर बैठा उसका एक साथी भाग गया. गिरफ्तार बदमाश मो.सुल्तान पीरबहोर के जाफर गली ट्रेनिंग स्कूल के पास का रहने वाला है.

 

इस मामले में पीरबहोर थानाध्यक्ष सबिह उल हक ने बताया कि इसके साथी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने इन आरोपियों के पास से ऑटोमेटिक पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे. जिस घटना को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया. मामले की जांच चल रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *