लू’ट की घटना को अंजाम देने निकले एक अ’पराधी को पुलिस ने एक क’ट्टा एवं दो गो’ली के साथ किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के जगदम कॉलेज ढाला एवं कदम चौक के मध्य बाइक सवार एक अपराधी को एक कट्टा एवं दो गोली के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगल ने बताया कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, कि दो अपराधी अवैध हथियार से लैस होकर मोटरसाइकिल से किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने हेतु कदम चौक से जगदम काॅलेज ढाला की तरफ जा रहे हैं.

उक्त सूचना पर छापामारी के क्रम में एक अपराधी को गिरफ्तार गया है. उस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या-91/24 दर्ज कर घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार अपराधी दाउदपुर थाना क्षेत्र के लगुनी गांव निवासी राहुल कुमार उर्फ राजा बताया गया है. जिसके खिलाफ मुफस्सिल थाना में दो तथा नगरा ओपी में एक आपराधिक मामला दर्ज है. छापेमारी टीम में मुफस्सिल थाना के पुअनि जगरनाथ कुमार एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

वहीं, एक अन्य घटना में दरियापुर थाना पुलिस ने लूटकांड में वांछित एवं फरार चल रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के सूतिहार गांव निवासी हर्षवर्धन उर्फ राहुल बताया गया है. जिसके खिलाफ दरियापुर थाना में कांड संख्या 14/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज है. उस मामले में वह फरार चल रहा था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *