लोक शिकायत के 17 मामलों की सुनवाई कर डीएम ने किया समाधान कहा सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के द्वारा आज कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया. जिला पदाधिकारी द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 17 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 08 मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 09 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया.

Add

सुनवाई के दौरान सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कन्हैया शुक्ला से सेवा शिकायत के तहत प्राप्त एक परिवाद के मामले में लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं बकाया महंगाई भत्ता राशि का भुगतान अविलंब करने का निर्देश देते हुए उक्त भुगतान में दो वर्षों का विलंब होने के कारणों की गहन जांच करने तथा जांचोपरांत विलंब हेतु दोषी पदाधिकारी/कर्मी को चिन्हित कर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया.


जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है. लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी. उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है. सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें. लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *