लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार ; राजस्थान व महाराष्ट्र पुलिस भी लगी थी पीछे

0 minutes, 2 seconds Read

PATNA DESK – शेखपुरा साइबर थाना पुलिस ने शेखोपुर सराय प्रखंड के पांची गांव से अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक आरोपी फरार हो गया. साइबर थानाध्यक्ष DSP ज्योति कुमारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में रविदास टोला से रोहित कुमार और आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया. रोहित का भाई सोहित कुमार भागने में सफल रहा. आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए. इनमें से कई लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, UPI लेनदेन के स्क्रीनशॉट और लोन स्वीकृति के कागजात मिले. पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

Add

राजस्थान और महाराष्ट्र में मामला दर्ज

आरोपी लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर UPI के माध्यम से पैसे ऐंठ लेते थे. राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर इन अपराधियों के खिलाफ राजस्थान के हनुमानगढ़ और महाराष्ट्र के अहमदनगर से पहले से ही ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं. इस अभियान में थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी के साथ दरोगा शशि भूषण, अनिल लाल यादव, श्री राम शाह और विपिन कुमार की टीम शामिल थी. इन लोगों के विरुद्ध स्थानीय साइबर थाना में एक FIR दर्ज की गई है. बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच इन सभी को न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत करते हुए शेखपुरा जेल भेज दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *