कुख्यात वांछित नक्सली को एसटीएफ व पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान में दबोचा

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस एवं एसटीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात वांछित नक्सली अशोक सहनी को दबोच लिया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्ष में वांछित / कुख्यात नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु लागातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जिले के पानापुर थाना पुलिस टीम, जिला आसूचना इकाई, सारण एवं एस०टी०एफ० टीम के संयुक्त कार्रवाई में पानापुर थाना कांड संख्या-06/14 दिनांक 02.02.14 धारा 147/148/149/201/302 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट

तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट के अभियुक्त अशोक सहनी उर्फ अशोकजी उर्फ अशोक राउत उर्फ केवट अशोक भाई, पिता-विदेशी राउत, सा०-वृत भगवानपुर, थाना-पानापुर को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि वह काफी लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चला कर संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया गया है. छापामारी टीम में पानापुर थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० विश्वमोहन राम एवं पानापुर थाना के अन्य कर्मी एवं जिला आसूचना इकाई से पु०अ०नि० सुजीत कुमार एवं पु०अ०नि० साकेत बिहारी तथा एस०टी०एफ० टीम शामिल रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *