किसान के सिर में गो’ली मा’रकर ह’त्या ; डॉग स्क्वायड से पुलिस ने की जांच

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK – राजधानी पटना में अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना बीती रात्रि की बताई गई है. पुलिस ने रविवार की सुबह किसान का शव रानीपुर कुरकुरी गांव के रास्ते नहर के किनारे पगडंडी से बरामद कर किया है. मृतक की पहचान जिले के रानीपुर निवासी 40 वर्षीय सुकेश कुमार के रूप में की गई है. पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है. इस मामले में वार्ड पार्षद ने बताया कि सुकेश कुमार फुलवारी शरीफ थाना के रानीपुर में पुराने मकान में रहा करते थे,

लेकिन अभी कुछ माह पूर्व उन्होंने हाईकोर्ट कॉलोनी में नई मकान बनाई थी तब से वह वहीं रह रहे थे. बताया जा रहा है कि सुकेश कुमार का अपनी पत्नी से पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था. इधर, परिजन हिमांशु कुमार ने बताया कि सुकेश कुमार नशे के आदी हो चुका था. उसने बताया कि नशे के लत के कारण उनकी पत्नी और बच्चों से बराबर विवाद हुआ करता था. इसी के कारण पिछले लगभग 10 दिनों से वह पत्नी का साथ छोड़कर अकेले रह रहे थे. घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने इस मामले में फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है.

फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी सफीर आलम ने बताया कि अपराधियों के द्वारा सुकेश कुमार के सिर में एक गोली मारी गई है. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. घटना के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए. थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा के साथ ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है. घटना की सूचना के बाद मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *