कोसी नदी की तेजधारा में पलटी नाव ; कई लोग लापता, दो बाइक भी डूबी

0 minutes, 1 second Read

 

DARBHANGA DESK – बिहार के दरभंगा जिला में एक नाव हादसा हुआ है. जिले के कुशेश्वरस्थान के पास कोसी नदी में अचानक एक नाव पलट गई. इस हादसे में कई लोगों की डूबने की खबर सामने आ रही है. फिलहाल राहत और बचाव के कार्य चल रहे हैं. नाव डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच गए है. साथ ही डूबे लोगों की तलाश की जा रही है. अब तक किसी को बचा लेने की सूचना नहीं है. मौके पर बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु, तिलकेश्वर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य मे जुट गए है.

बताया जा रहा है कि नाव पर 8 से 10 लोग सवार थे. मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुशेश्वरस्थान स्थित पूर्वी प्रखंड के गोलमा डीह से गोलमा घाट जाने के दौरान कोसी नदी के उपधारा में एक नाव पलट गई है. स्थानीय लोगों का दावा है कि नाव पर 8 से 10 लोग सवार थे. इसके साथ ही दो बाइक भी नाव पर रखी गई थी. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. अब तक स्थानीय गोताखोर की मदद से बाइक को निकाला गया, लेकिन अन्य लोग अभी भी लापता है. लापता लोगों में गोलमा निवासी बिंदेश्वरी राय के 23 वर्षीय पुत्र राजा कुमार की शामिल है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *