खनुआ नाला तथा छपरा शहर की जल निकासी हेतु सभी छोटे बड़े नालों व उनके आउटलेट का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा आज छपरा नगर निगम आयुक्त, वरीय परियोजना अभियंता, बुडको एवं उनकी टीम, सहायक अभियंता, पथ प्रमंडल छपरा, अंचलाधिकारी सदर तथा अमीन के साथ छपरा नगर निगम एवं सदर प्रखंड अंतर्गत खनुआ नाला तथा छपरा शहर की जल निकासी हेतु सभी छोटे बड़े नालों तथा उनके आउटलेट का स्थलीय निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उप समाहर्ता भूमि सुधार सदर एवं अंचलाधिकारी सदर को साढ़ा ढाला ओवर ब्रिज के नीचे से लेकर जटही पोखरा होते हुए दूधिया पोखरा से तेल नदी तक तथा दूधिया पोखरा से बग्घी नाला तक नक्शा में प्रदर्शित सभी छोटे बड़े नालों की मापी कराने का निदेश दिया गया. सभी नालों की मापी कराकर पिलर अथवा अन्य सामग्री से 15 दिनों के अंतर्गत मार्किंग कराने का निर्देश दिया गया.

Add
वरीय परियोजना अभियंता, बुडको को छपरा नगर निगम अंतर्गत पटेल छात्रावास से आईडीएस पब्लिक स्कूल तक शेष 200 मीटर खनुआ नाला का निर्माण कार्य एक सप्ताह के अंदर प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। साथ ही खनुआ नाला से जुड़ने वाले सभी प्राथमिक नालों के जुड़ाव स्थल पर स्क्रीन लगाना तथा जंक्शन चैंबर बनाने का निदेश दिया गया ताकि खनुआ नाला में प्लास्टिक संबंधी कचरा प्रवेश न कर पाए.
जिलाधिकारी द्वारा नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को पूरे शहर एवं उसके आसपास का मास्टर ड्रेनेज प्लान तैयार करने में सहयोग हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग से एक परामर्शी नियुक्त करने के लिये विभाग को अनुरोध पत्र भेजने का निर्देश दिया गया.


कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल छपरा को नगर निगम अंतर्गत उनके द्वारा बनाए गए सभी कलवर्ट की मरम्मति कराने हेतु अविलंब प्राक्कलन तैयार करने का निदेश दिया गया. निदेशक, डीआरडीए एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर को SLWM के तहत दूधिया पोखरा में Waste Water Stablisation Pond स्थापित करने हेतु योजना लेने का निर्देश दिया गया। साथ ही दूधिया पोखरा से लेकर तेल नदी तक नाला निर्माण हेतु मनरेगा/पंचायत समिति/जिला परिषद से छोटी छोटी योजना लेकर आबादी वाले भाग में कवर नाला तथा शेष भाग पर खुला नाला का निर्माण कराने हेतु अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *