क’ट्टा के बल पर हंगामा करने के बाद जब गो’ली मारना चाहा तो ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा, जेल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत फेरुसा गांव में कट्टा के बल पर गाली-गलौज कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में फेरूसा निवासी शक्ति सिंह के पुत्र सुमित सिंह ने गड़खा थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया है कि वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठा था, तभी गांव के ही स्वर्गीय अर्जुन सिंह के पुत्र अभिमन्यु सिंह उसके दरवाजे पर आ गया और बिना किसी विवाद के उसको गाली देने लगा. मेरे पिताजी गाली सुनकर घर से बाहर आए तो वह उसके पिताजी को भी गंदी-गंदी गाली देने लगा.

जब उसने गाली देने से मना किया तो उसने अपने कमर से एक देसी कट्टा निकाला और मेरे ऊपर फायरिंग करना चाहा. तब तक वह घर में भाग गया और उसके पिता बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग जुट गए. जिनके सहयोग से उस युवक को कट्टा सहित पकड़ लिया गया और थाना को सूचना दिया. तब सूचना पर पहुंची पुलिस को हथियार सहित उसे सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने के बाद उस युवक को जेल भेज दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *