कपड़ा खरीदने के बाद ऑनलाइन किया पेमेंट ; फिर जाते-जाते दुकानदार को मार दी गोली

0 minutes, 0 seconds Read

MUZAFFARPUR DESK – बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. जब चाहे आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के साहेबगंज क्षेत्र के नवानगर निजामत गांव से सामने आया है. जहां दो अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसायी को गोलीमार कर हत्या करने की कोशिश की है. इस घटना में कारोबारी को पहली गोली गर्दन से छू कर निकल गई. वहीं, दूसरी गोली उसकी पीठ में लग गई. जिसके बाद जख्मी कारोबारी को स्थानीय लोग अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपराधी कपड़ा खरीदने के बाद कारोबारी दीपांशु कुमार को गोली मार दिए. बदमाशों ने दीपांशु को दो गोली मारी है, जिसमें की पहली उसके गर्दन को छू कर निकल गई. वहीं, दूसरी गोली पीठ में जा लगी. वहीं मार्केट में गोली चलते ही स्थीनय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब आरोपी फरार हो गए थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं, परिजनों की शिकायत पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना के बाद से ही पूरे इलाके के कारोबारी डरे हुए हैं.

गांव वालों के अनुसार दो युवक दीपांशु की दुकान पर पहुंचे और फिर दोनों ने कपड़ों की खरीदारी की. कपड़े का ऑनलाइन पेमेंट भी की थी. लेकिन दुकान से निकलते हुए एक युवक ने दीपांशु पर फायरिंग कर दी. गोली की आवाज सुनकर गांव वालों के जुटने से पहले ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला आरोपी घायल दीपांशु के ही गांव का रहने वाला है. परिजनों ने गांव के दीपू कुमार, संजय सिंह और बृजेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

इस मामले में पीड़ित दीपांशु ने पुलिस को बताया कि वह दुकान पर बैठा था. उसी दौरान दो लोग दुकान पर आए. उन्होंने दुकान से खरीदारी के बाद 1300 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट भी की. पांच मिनट बाद ब्रजेश ने वापस लौटकर उसके ऊपर गोली चला दी. दीपांशु ने बताया कि संजय सिंह ने हत्या की नीयत से उसके ऊपर गोली चलावाई है. पूरे मामले में सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. यहां बता दें कि बीते 12 मई को दीपांशु के बड़े भाई हिमांशु की रामपुर हाई स्कूल के मैदान के मंच पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *