जंक्शन पर 24 लाख की विदेशी इलायची जब्त ; राजधानी एक्सप्रेस से भेजा जा रहा था दिल्ली

0 minutes, 0 seconds Read

MUZAFFARPUR DESK –  मुजफ्फरपुर जंक्शन पर विदेशी इलाइची की बड़ी खेप पकड़ी गई है. इस खेप को राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में लोड करके दिल्ली भेजा जा रहा था. लेकिन रेल पुलिस और कस्टम की संयुक्त करवाई में तश्करी करके ले जाई जा रही इस खेप को बरामद कर लिया गया है. जब्त विदेशी इलायची की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 24 लाख रुपए आंकी जा रही है. इसको असम के दीमापुर से बुक किया गया था और दिल्ली में एक सप्लायर के नाम से बुक करके भेजी जा रही थी. इस मामले में रेल पुलिस अग्रेतर करवाई में जुटी हुई है. दरअसल रेल पुलिस द्वारा इलीगल तरीके से विदेशी सामग्री की ट्रेनों से सप्लाई और तस्करी करने वाले के खिलाफ में एक ऑपरेशन सतर्क चलाई जा रही है.

इसी दौरान में एक गुप्त सूचना रेल पुलिस को कस्टम विभाग की टीम के द्वारा दिया गया कि विदेशी इलायची की खेप को राजधानी एक्सप्रेस में लोड करके इसे दिल्ली भेजी जा रही है. जिसके बाद जब ट्रेन मुजफ्फरपुर में पहुंची तो कस्टम विभाग की टीम और रेल पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल शुरु किया. राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में लोड दिमापुर से नई दिल्ली के लिए बामजक फोम कॉलोनी दीमापुर के द्वारा श्रीनव गंगा ट्रेडिंग कंपनी आशीष मार्केट नई दिल्ली के लिए बुक किया गया था.

जिसमें कुल 40 बोरा विदेशी इलायची पाया गया. जिसे ट्रेन से उतार कर जांच किया गया तो कुल 40 पैकेजों में 2000 किलो विदेशी इलायची पाया गया है. जिसके बाद आगे की करवाई में जुटी हुई है. पूरे मामले में एसपी रेल मुजफ्फरपुर बीना कुमारी ने बताया कि कस्टम विभाग की टीम के द्वारा सूचना पर रेल पुलिस ने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से विदेशी इलाइची की खेप को जब्त किया है. यह असम के दीमापुर से दिल्ली के लिए भेजा जा रहा है. इस मामले में रेल थाना मुजफ्फरपुर में मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *