जिम में चाकूबाजी ; जिम कर रहा एक युवक गंभीर रूप से जख्मी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खोदाईबाग बाजार स्थित एक जिम में आज रात्रि हुई चाकू बाजी में जिम करने गया एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने उसको अचेत अवस्था में ईलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल युवक उक्त थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी कामेश्वर मांझी उर्फ भिंडी मांझी का 19 वर्षीय पुत्र बिपिन कुमार बताया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के कारण घटना होने की बात बताई जा रही है. हालांकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि जिम करने के दौरान उसका अन्य युवकों से विवाद हुआ और विवाद मारपीट के बाद चाकूबाजी में बदल गई. जिसके बाद जिम में अफरातफरी मच गई और उसे अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *