जमीन पर ही लिख दिया आशिक ने गलत किया मेरे साथ ; प्रेमी के घर पहुंची थी शादी की बात करने ; प्रेमी ने घर का दरवाजा किया बंद तो कैंपस में बेल के पेड़ से लटक कर दे दी जान,

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  कोई तो बात ऐसी थी. वह अपने घर से साढ़े तीन किलोमीटर दूर पैदल प्रेमी के घर गई थी शादी की बात करने. प्रेमी ने मना कर घर का दरवाजा बंद कर लिया तो प्रेमिका ने प्रेमी के घर के कैंपस में बेल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी. लेकिन इससे पूर्व वह पेड़ के नीचे इतना जरूर लिख दिया कि आशिक ने उसके साथ बहुत गलत किया है. कुछ ही देर में यह बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई. मामला जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के धर्मपुर जाफर गांव का है. इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची अमनौर थाना पुलिस ने आरोपी प्रेमी (चिकित्सक के भांजे) को हिरासत में ले रखा है. इस सूचना के बाद मृत प्रेमिका के घर वालों को इसकी सूचना दी गई और बेल के पेड़ से उसका शव उतारा गया. जिसके बाद उसके घर वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

दोनों इंटरमीडिएट के थे छात्र

बताते चलेगी चले कि दोनों इंटरमीडिएट में साथ पढ़ते थे और दोनों का प्यार धीरे-धीरे परवान चढने लगा, लेकिन उम्र कच्ची थी. प्रेमी अपने नौनिहाल चिकित्सक मामा के घर पर रहकर अमनौर में पढ़ाई करता था और उसका एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हुआ. बात इस कदर बढ़ी की प्रेमिका उसके घर पहुंच गई और शादी का दबाव बनाने लगी जिसके बाद वह उसे घर से बाहर कर दरवाजा बंद कर लिया. लेकिन उसे नहीं पता था की प्रेमिका कुछ और कर बैठेगी. इस घटना से आहत प्रेमिका ने उसके घर के कैंपस में लगे बेल के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी. लेकिन, इससे पूर्व उसने जमीन पर लिख दिया कि उसके आशिक ने उसके साथ बहुत गलत किया है. अब पुलिस उसे हिरासत में ले रखी है. फिलहाल यह घटना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि प्रेमी प्रेमिका दोनों दो समुदाय के बताए जा रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *