जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों की राशि गबन करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के सोनपुर थाना पुलिस ने जमीन खरीद बिक्री के नाम पर पैसे गबन करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है. बताते चलें कि सोनपुर थाना को एक आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें पीड़ित द्वारा अंकित किया गया कि जमीन का फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेचने के नाम पर पीड़ित के साथ 49 लाख की राशि गबन कर ली गयी है तथा पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है. इस संबंध में पीड़ित के आवेदन के आधार पर सोनपुर थाना कांड सं0-774/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

Add

शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त जिला के पहलेजा थाना क्षेत्र के खरीका गांव निवासी वीरचन्द्र प्रसाद का पुत्र कामता प्रसाद राय बताया गया है. छापामारी दल में शामिल सदस्यों में सोनपुर थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे. बता दें कि सारण पुलिस आमजनों से अपील करती है कि भूमि खरीद-बिक्री जैसे वित्तीय एवं संपत्ति संबंधी मामलों में संपूर्ण दस्तावेजों की विधि-सम्मत जांच पड़ताल कर के ही कोई लेन-देन सुनिश्चित करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या धोखाधड़ी की आशंका होने पर तुरंत निकटवर्ती थाना अथवा जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नं०-9031036406 को सूचित करें.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *